Morning No. 1 with RJ ShashankMorning No. 1 with RJ Shashank

कचहरी परिसर और आसपास लगातार लगने वाले भारी जाम, अवैध पार्किंग और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की वजह से रोज़ पैदा होने वाली परेशानी को देखते हुए वाराणसी ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठा दिया है

View descriptionShare

कचहरी परिसर और आसपास लगातार लगने वाले भारी जाम, अवैध पार्किंग और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की वजह से रोज़ पैदा होने वाली परेशानी को देखते हुए वाराणसी ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठा दिया है। अब वकीलों के लिए Special Vehicle Pass System लागू कर दिया गया है, जिससे अव्यवस्थित पार्किंग पर रोक और ट्रैफिक को सुचारू करने का प्लान तैयार है।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनुराग त्यागी के अनुसार कचहरी के आसपास सड़क का बड़ा हिस्सा अवैध पार्किंग में घिर जाता है, जिससे न सिर्फ राहगीर बल्कि अधिवक्ता भी बार-बार फंसते हैं। इसी समस्या को खत्म करने के लिए पुलिस ने Central Bar Association और Banaras Bar Association के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

बैठक के बाद तय हुआ कि अब प्रत्येक अधिवक्ता को उनके वाहन के लिए अधिकृत पास दिया जाएगा। यह वितरण आज मंगलवार से सेंट्रल बार सभागार में शुरू हुआ, जहाँ पुलिस और बार प्रतिनिधि मौजूद रहे।

नई व्यवस्था के नियम
• हर पास पर संबंधित वकील की COP संख्या और वाहन नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज होगा।
• एक अधिवक्ता को सिर्फ एक पास मिलेगा।
• केवल वही वाहन चिन्हित पार्किंग स्थानों पर खड़े हो सकेंगे जिन पर अधिकृत पास चस्पा होगा।
• बिना पास सड़क किनारे पार्किंग करते पकड़े गए वाहनों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

बनारस बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी ने इसे अधिवक्ताओं के हित में बड़ा कदम बताया। उनका कहना है कि इससे बाहरी लोगों द्वारा पार्किंग कब्ज़ा करने की समस्या खत्म होगी और वकीलों को सुरक्षित, निश्चित पार्किंग मिलेगी।

स्थानीय लोग और अधिवक्ता मानते हैं कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद कचहरी आने वाले हजारों वादकारियों को जाम से राहत मिलेगी और रूट पर ट्रैफिक बेहतर तरीके से चलेगा।

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • WhatsApp
  • Email

In 1 playlist(s)

Morning No. 1 with RJ Shashank

Shashank is pure desi by heart and stylish by looks.  People know him by his soothing voice and hand 
Social links
Follow podcast
Recent clips
Browse 4,350 clip(s)