देशभर के कई राज्यों को लेग चिलचिलाती गर्मी से परेशान हैं। उत्तर और पश्चिमी राज्यों के लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईएमडी ने जानकारी दी कि जून में भारत में सामान्य से कम मानसूनी बारिश होगी क्योंकि देश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। बता दें कि दक्षिण के कई राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है।