कल्कि 2898 एडी फ्यूचरिस्टिक साइ फाइ फिल्म है जिसकी कल्पना आज से सैकड़ों साल बाद के भारत में की गई है। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है जबकि प्रभास और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं। अमिताभ बच्चन ने फिल्म में महाभारत के अश्वत्थामा का रोल निभाया है वहीं कमल हासन खलनायक की भूमिका में हैं। दिशा पाटनी भी एक अहम रोल में नजर आ रही हैं।